देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। जहां उन्होंने सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया। साथ ही मीडिया से बात करते हुए डबल इंजन सरकार पर हमला बोला।
वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा, तभी भाजपा को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।इस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता भुवन कापड़ी सहित कई विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
वहीं मीडिया से बात करते हुए शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड को डबल इंजन सरकार का कोई लाभ नहीं मिला है। युवा बेरोजगार है बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है। चुनाव आते ही आधे अधूरे कच्चे पक्के कार्यक्रम उद्घाटन समारोह होते हैं।