हल्द्वानी के अम्बेडकर पार्क में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

Spread the love

जफर अंसारी/हल्द्वानी : हल्द्वानी में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में धरना प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर सरकार केवल दिखावा कर रही ईहै। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों में 33% महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के सभी विधायक इस मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *