होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने दी सौगात, की ये बड़ी घोषणाएं

Spread the love

देहरादूनः होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने जवानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने रैतिक परेड की सलामी लेते हुए कई घोषणाएं की। सीएम धामी ने ऐलान किया कि पुलिस कार्मिक एवं SDRF की तर्ज पर 9000 से अधिक फीट ऊंचाई पर सेवा देने पर होमगार्ड सैनिकों को ₹200 प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अन्य घोषणाएं भी की है। आइए जानते है..

मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इन दौरान जहां उन्होंने रैतिक परेड की सलामी ली तो वहीं कई बड़ी घोषणाएं भी की। सीएम ने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद एसडीआरएफ के साथ काम करने वाले होमगार्ड जवान को प्रतिदिन ₹100 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 3 वर्ष में दिए जाने वाले वर्दी भत्ते को प्रतिवर्ष किया जाएगा, 60 साल पूर्ण करने वाले होमगार्ड कल्याण कोर्स से दी जाने वाली राशि ₹50 हजार की जाएगी।

परेड में महिलाओं द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परेड में शामिल महिलाओं की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला होमगार्ड की यह परेड राज्य की महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है। होमगार्ड के जवान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जहां पर कमी रहती है वहां होमगार्ड के जवान तत्काल मौसम संभालने का काम करते हैं। वहीं सीएम धामी ने कहा कि होमगार्ड के लिए सेना के जवान के तर्ज पर, CST कैंटीन की सुविधा प्रारंभ की है। 13 करोड़ से अधिक की लागत से बनाने का काम किया जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *