उत्तराखंड में IPS – PPS अधिकारियों के बंपर ट्रांसफर, बदले गए कई SSP , देखें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी

Spread the love

16 दिन में 5 मर्डर के बाद हटाए गए देहरादून SSP, मणिकांत मिश्रा पर भी गिरी गाज

देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने आज शुक्रवार 13 फरवरी को राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों को तबादले किए है. राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कुल 20 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. खास बात यह है कि इस सूची में देहरादून और हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी शामिल हैं.

लिस्ट में सबसे मुख्य नाम अजय सिंह का है जो वर्तमान में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक है. अजय सिंह को देहरादून एसएसपी पद से हटाकर एसएसपी STF (स्पेशल टास्क फोर्स) सौंपा गया है. माना जा रहा है कि बीते 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं के बाद देहरादून के एसएसपी को बदला गया है. अजय सिंह के स्थान पर अब आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल देहरादून कप्तान की भूमिका निभाएंगे. डोबाल फिलहाल हरिद्वार एसएसपी पद पर तैनात हैं. वहीं, डोबाल की जगह नवनीत भुल्लर अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे. नवनीत भुल्लर अबतक एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी देख रहे थे.

इनके अलावा एक और बड़ा बदलाव हुआ है. मणिकांत मिश्रा को उधम सिंह नगर एसएसपी पद से हटाकर अब पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है. मणिकांत मिश्रा की जगह अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है. अजय गणपति कुम्भार फिलहाल चंपावत के एसपी है. उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है. रेखा यादव वर्तमान में पिथौरागढ़ की एसपी थी. रेखा यादव की जगह अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ को एसपी बनाया गया है.

वहीं चंद्रशेखर को बागेश्वर से हटाकर अल्मोड़ा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं चंद्रशेखर आर धोड़के को अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया है. इसके अलावा हरिद्वार के एसपी क्राइम और ट्रैफिक जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर बनाया है. निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग बनाया है. जितेंद्र चौधरी को उधम सिंह नगर में अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी दी गई है. निशा यादव को हरिद्वार में अपराध एवं यातायात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है, फिलहाल वो पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ है.
निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है. प्रहलाद नारायण मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता बनाया गया है.
यशवंत सिंह को पीटीसी नरेंद्र नगर का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है.
प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी प्रथम बनाया गया है.
देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा मनोज ठाकुर को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार और चंद्र मोहन सिंह को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना देहरादून बनाया गया है.
यह व्यापक तबादला सूची ऐसे समय में जारी की गई है. जब राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार लगातार सख्त रुख अपनाने की बात कर रही है. देहरादून में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे. ऐसे में राजधानी के साथ-साथ अन्य संवेदनशील जिलों में भी नेतृत्व परिवर्तन को सरकार का रणनीतिक कदम माना जा रहा है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *