BJP के नए कार्यालय के लिए खरीदे जाएंगे करोड़ों के दो प्लॉट, 7 दिन के भीतर होगी रजिस्ट्री
खबरनामा ऑनलाइन/देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि चुनाव नए कार्यालय से लड़ने के लिए बीजेपी तैयारियां कर रही है। भाजपा का लक्ष्य है कि आगामी 2027 का चुनाव हाइटेक दफ्तर से लड़ा जाएगा। भाजपा अब अपने पुराने पार्टी कार्यालय को आधुनिक दफ्तर बनाने की कवायद में जुट गया है।
यह भी पढ़ेंः देहरादून DM की मेहनत ला रही रंग, कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग का जल्द होगा लोकार्पण, मिलेगी ये सुविधाएं
. पार्टी ऑफिस बनाने के इरादे से रिंग रोड गई बीजेपी, अब करीब चार साल बाद एक बार फिर बलबीर रोड स्थित अपने पुराने दफ्तर लौट आई है. साथ ही भाजपा ने निर्णय लिया है कि अब इसी पुराने ऑफिस को तोड़कर नया और हाईटेक ऑफिस तैयार किया जाएगा. इसके लिए भाजपा ने पुराने पार्टी कार्यालय के आसपास मौजूद कुछ जमीन को चिन्हित कर खरीदने जा रही है. जिसकी जल्द ही रजिस्ट्री करने के बाद हाइटेक कार्यालय बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा.
http://Dehradun News: आशाओं को डीएम की बड़ी सौगात, मिलेंगे इतने रूपए, पढ़ें
प्रस्तावित भाजपा का नया पार्टी ऑफिस पूरी तरह से भव्य होगा. भाजपा ने 17 अक्टूबर 2020 में रिंग रोड क्षेत्र में मौजूद 16 बीघा जमीन पर भव्य ऑफिस निर्माण का शिलान्यास किया था. साथ ही लक्ष्य रखा था कि साल 2022 विधानसभा चुनाव से पहले मल्टी स्टोरी हेड क्वार्टर बना लिया जाएगा. लेकिन जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया. मामला कोर्ट में पहुंचा. कोर्ट के आदेश के बाद उस जमीन को चाय बागान घोषित कर दिया गया. जिसके चलते भाजपा का भव्य पार्टी कार्यालय बनाने का सपना टूट गया. जिसके चार साल बाद अब भाजपा को एक बार फिर बलबीर रोड पर स्थित अपने पुराने ऑफिस में लौटना पड़ा है. जहां पर पार्टी का भव्य कार्यालय बनाया जाएगा.
भाजपा खरीदेगी करोड़ों के प्लॉट:
भाजपा पुराने पार्टी कार्यालय को भव्य हेड क्वार्टर बनाने के लिए पार्टी कार्यालय से सेट करोड़ों रुपये के दो प्लॉट भी खरीदने जा रही है. जिसकी जल्द ही रजिस्ट्री की जाएगी. जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. बनाई जाएगी अंडरग्राउंड पार्किंग: बता दें कि बलबीर रोड एक आवासीय क्षेत्र है. जिसके चलते भाजपा यहां पर नया ऑफिस बनाने से बच रही थी. लेकिन रिंग रोड स्थित जमीन चाय बागान की घोषित होने के बाद भाजपा ने यहीं पर पार्टी कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है. भाजपा के अनुसार, यहीं पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी. पार्टी कार्यालय की वजह से स्थानीय लोगों को असुविधा न हो और जाम की स्थिति न बने, इसके लिए अंडरग्राउंड पार्किंग भी बनाई जाएगी.
वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि, आज के इस दौर में कार्यालय की एक बहुत बड़ी भूमिका हो गई है. खासकर डिजिटलाइजेशन के इस दौर में तमाम तरह की व्यवस्थाएं करनी पड़ती है. साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ी है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का आना जाना रहता है. ऐसे में राजधानी में राजधानी स्वरूप का कार्यालय बने, उसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. जमीन को फाइनल कर लिया गया है और इसी हफ्ते जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली जाएगी. ऐसे में भाजपा की कोशिश रहेगी कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यालय देहरादून में बन जाए. –