हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 10वें दिन भी धरना जारी, मांगो पर नहीं हो रही सुनवाई

Spread the love

हल्द्वानी/ जफर अंसारी :हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना लगातार जारी है। बीते 1 अप्रैल से सैकड़ों कार्यकर्ता शांतिपूर्वक धरने पर बैठी हैं, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्तमान मानदेय में गुजारा करना बेहद मुश्किल हो गया है।


हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले 10 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। उनका कहना है कि उन्हें मात्र 9300 रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जो आज के महंगाई के दौर में घर चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है।कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार और प्रशासन ने अब तक उनकी सुध नहीं ली है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है।धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *