सरकार महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर जनता को गुमराह कर रही-गणेश गोदियाल

Spread the love

जफर अंसारी/हल्द्वानी : हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्वराज आश्रम में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। जबकि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही आ चुका था वर्तमान समय में इसे चुनावी मुद्दा बनाने और लोगों को गुमराह करने के लिए यह सब किया गया, लिहाजा इस बार कांग्रेस भाजपा द्वारा शासित प्रदेशों में आयोजित हो रहे विधानसभा सत्र में अपना संकल्प लेकर आएगी ।जिसमें इन्हीं सीटों पर 33% आरक्षण दिए जाने का संकल्प लिया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस पूरी तरह से भाजपा को इस राज्य से उखाड़ फेंकेगी हाल फिलहाल में हुई जॉइनिंग के अलावा अभी 18 और नेताओं की जॉइनिंग कांग्रेस करने जा रही है इसके अलावा भविष्य में भी कई बड़ी नेताओं का कांग्रेस में आना लगभग टाइम माना जा रहा है क्योंकि सभी जानते हैं कि भाजपा अब 2027 में चुनाव नहीं जीत पाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *