Haldwani News: हल्द्वानी नशे के खिलाफ SSP नैनीताल का सख्त अभियान लगातार जारी है।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान भोटिया पड़ाव क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है,जिसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अल्मोड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक के रूप में हुई है,जो कि एक कॉलेज छात्र बताया जा रहा है।इतना ही नहीं, आरोपी पहले भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैऔर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।नैनीताल पुलिस का साफ संदेश है नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा,और युवाओं को इस जाल से बचाना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।