दर्दनाक हादसे ने छीन ली कई घरों की रौनक, पिता के बाद अब बेटे सहित रिश्तेदारों की उठेगी अर्थी, गांव में कोहराम
मन मोहन सिंह / टिहरी:Tehri accident update: टिहरी में गुरुवार दोपहर को हुए हादसे में मृतकों और घायलों की सूची जारी की गई है। तो वहीं हादसे पर सीएम धामी और पीएम मोदी ने दी शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम ने जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
वहीं हादसे पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
हादसे में मृतकों की लिस्ट
- आशा लाल पुत्र असाडूं (उम्र 40 वर्ष), निवासी- ठेला, घनसाली, टिहरी
- विजय लाल पुत्र मुरखुलिया (उम्र 36 वर्ष), निवासी- ठेला, घनसाली, टिहरी
- प्रेम लाल पुत्र संपत लाल (उम्र 60 वर्ष), निवासी- ग्राम चकरेड़ा, घनसाली, टिहरी
- महावीर पुत्र विशुलाल (उम्र 60 वर्ष), निवासी- ग्राम चकरेड़ा, घनसाली, टिहरी
- शिव सिंह पुत्र पुष्कर सिंह (उम्र 35 वर्ष) निवासी- ग्राम होल्टा, घनसाली, टिहरी
- सेहत लाल पुत्र गोपाल (उम्र 65 वर्ष), निवासी- ग्राम चकरेड़ा, घनसाली, टिहरी
- लक्ष्मण पुत्र मुखिलिया (उम्र 33 वर्ष), निवासी- चांजी, टिहरी गढ़वाल
- अज्ञात
घायलों की पहचान
- उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़
- अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली.