जया सिद्धार्थ अस्पताल एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में ‘आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन , इन्हें किया गया सम्मानित

Spread the love

देहरादून: जया सिद्धार्थ अस्पताल और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। आईटी पार्क के समीप स्थित जया सिद्धार्थ अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद चिकित्सकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के सम्मान समारोह चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाते हैं।

जया सिद्धार्थ अस्पताल के निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल मरीजों का इलाज करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना भी है। अमर उजाला के यूनिट हेड प्रवीण शर्मा ने कहा कि अमर उजाला हमेशा समाज के असली नायकों को मंच देने के लिए तत्पर रहा है।

इस अवसर पर सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद वर्मा और अमर उजाला के संपर्ककर्ता अनूप बाजपेयी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिकित्सकों को उनके विशेष योगदान, समर्पण एवं जनसेवा के लिए ‘आभार सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया गया।



Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *