उत्तराखंड में अलग अलग दर्दनाक हादसो में दो की मौत, कई गंभीर घायल

Spread the love

टिहरी: उत्तराखंड में बुधवार 19 नवंबर को दो बड़े हादसे हुए. देहरादून जिले में जहां कालसी धोइरा मोटर मार्ग पर यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा टिहरी जिले के नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र में भी स्कूटी खाई में गिर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पहला हादसा: कालसी में यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा

कालसी-धोइरा मोटर मार्ग पर सुबह साढे ग्यारे बजे यूटिलिटी वाहन अचानक से बेकाबू होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे. इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

दूसरा हादसा: टिहरी में स्कूटी खाई में गिरने से एक की मौत

टिहरी जिले के नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दुवाधार के पास स्कूटी गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 34 साल के शूरवीर सिंह पुंडीर की मौत हो गई. SDRF और फायर सर्विस टीम ने शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *