विश्व विख्यात दरगाह ए आलिया नजफे हिन्द जोगीपुरा की सालाना मजलिसों का पोस्टर जारी, जायरीन से ज्यादा-से ज्यादा तदाद में आने की अपील

Spread the love

जायरीन को न हो कोई दिक्कत किए जा रहे इंतिजामः गुलरेज हैदर

खबरनामा ऑनलाइन/लखनऊः विश्व विख्यात दरगाह ए आलिया नजफे हिन्द जोगीपुरा में सालाना मजलिसों को लेकर तैयारियां तेज जोरो शोरो पर चल रही है। बता दें कि इस साल जोगीपुरा दरगाह में 22 मई से 25 मई तक मजलीसों का आयोजन किया जाएगा। जिसका रविवार को पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर जारी करते हुए चैयरमैन अली जैदी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश ने जायरीन से ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करने की अपील की है।

व्यवस्थाओं और तैयारी को लेकर हुई चर्चा

दरअसल मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नकवी इमाम जुमा लखनऊ, चेयरमैन शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड अली जैदी और दरगाह आलिया नजफ हिंद जोगीपुरा के संयोजक डॉ. मिर्ज़ा शफ़ीक हुसैन शफ़क द्वारा दरगाह आलिया नजफ़ हिंद जोगीपुरा में होने वाली सालाना मजालिस का पोस्टर जारी किया गया है। साथ ही सालाना मजलिसों की व्यवस्थाओं और तैयारी को लेकर चर्चा गई है।

जायरीन के लिए बेहतर इंतिजाम कर सके रहेगी कोशिश

चेयरमैन शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड अली जैदी ने बताया कि बिजनौर जिले के जोगीरामपुरी इलाके में शिया समुदाय की विश्व प्रसिद्ध दरगाह आलिया नजफे हिंद स्थित है। जहां पर हर साल चार दिवसीय मजलिसों का आयोजन किया जाता है। इस साल यह मजलिसे 22 मई से 25 मई तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस साल ऐसे जायरीन का इंतिखाब किया गया है जिन्होंने ने अभी तक जोगीपुरा में पहले मजलिस नहीं पढ़ी है। साथ ही कुछ इंटर नेशनल वक्ताओं को भी बुलाया गया हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा जायरीन से दरगाह आने की अपील करते हुए कहा कि उनकी कोशिश रहेगी की वह जायरीन के लिए बेहतर इंतिजाम कर सके ।

जायरीन को न हो कोई दिक्कत किए जा रहे इंतिजामः गुलरेज हैदर

बता दें कि इस साल दरगाह में मजलिस के लिए कमेटी की जगह संयोजक और प्रशासक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरगाह का प्रशासक गुलरेज हैदर रिजवी को बनाया गया है। गुलरेज हैदर ने कहा कि जायरीन को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए दरगाह में इंतिजाम किए जा रहे है। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिसके लिए जिला प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि वह जायरीन से अपील करते है कि ज्यादा तदाद में आकर उन्हें खिदमत का मौका दें। साथ ही दरगाह उनकी भी है तो वह भी खिदमते खल्क में उनकी मदद करें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *