खबरनामा ऑनलाइन/सहारनपुर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) क्लास 10वीं और 12वीं 2025 रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है। यूपी बोर्ड में इस साल भी बेटियों ने बाजी मारी है। इसी कड़ी में गंगोह के हलवाना सादात में Al-Mehdi Public School अल मेहदी पब्लिक स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्राओं ने कड़ी मेहनत और लगन से प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन कर दिया है।
यह भी पढेंः शिक्षा मंत्री सख्त, विद्यालय से गैरहाजिर शिक्षकों की बर्खास्तगी सहित अधिकारियों को दिए ये कड़े निर्देश
बता दें कि गंगोह के हलवाना सादात में जहां बेटियां शिक्षा हासिल करने में पीछे रह जाती है वहीं दो बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षा हासिल करने के जज्बे से सबको हैरान कर दिया है। अल मेंहदी स्कूल में पहली बार दसवीं की बोर्ड परीक्षा हुई। जिसमें क्षेत्र की दो बेटियों नबुवत बतूल और निदा बतूल ने बोर्ड परीक्षा दी। दोनों ही छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया है। नबुवत बतूल ने जहां 74.83% अंक प्राप्त किए है तो वहीं निदा बतूल ने 74.16% अंक हासिल कर अपना व स्कूल का नाम रोशन कर दिया। इन्हें देख अब अन्य लड़कियां भी शिक्षा हासिल करना चाहती है।
यह भी पढेंः सना मलिक ने बिना कोचिंग 448 अंक प्राप्त कर पाया प्रथम स्थान, स्कूल-परिवार का नाम किया रोशन
जहां 2024-25 के बैच में स्कूल में 10वीं कक्षा में सिर्फ दो छात्राएं थी। वहीं 2025-26 के दसवीं के बैच में 14 छात्राएं है जो इस साल दसवीं की शिक्षा हासिल करेंगी। वहीं स्कूल की छात्राओं के सराहनीय प्रदर्शन पर स्कूल की प्रबंधक कमिटी के सदस्यों, प्राचार्य, उपप्राचार्य ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की बधाई दी। साथ ही उनकी लगन व दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की।
यह भी पढ़ेंः छः साल से कम उम्र के बच्चे का नहीं होगा कक्षा एक में एडमिशन, नहीं मिलेगी कोई छूट
स्कूल प्रबंधक का कहना है कि इस स्कूल को शुरू करने का मकसद ही बेटियों को शिक्षित करना था। क्षेत्र की बेटियां शिक्षा हासिल नहीं कर पाती थी। हमारा मकसद है कि हम बेटियों पढ़ाएं लिखाएं काबिल बनाए। बेटियों को सुरक्षित वातावरण मिले इसके लिए पूरा लेडीस स्टाफ रखा गया है। ताकि परिजन बेटियों को स्कूल भेजने में संकोच न करें। निदा और नबूवत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह अन्य लड़कियों के लिए एक मिसाल बन गई है।