खबरनामा ऑनलाइन /मनमोहन सिंह/टिहरीः टिहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल Tehri News के आदेश का असर देखने को मिल रहा है। एसएसपी के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। साथ ही एसएसपी द्वारा चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से चलाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। जिसको लेकर घनसाली पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: दून अस्पताल में बनी मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर, वीडियो में देखें कैसे तोड़ी गई मजार
मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में थाना घनसाली पुलिस द्वारा चमियाला बाज़ार में दुकानों के बाहर सामान रखे जाने व मोटरसाइकिल/ वाहनों को बेतरतीब खड़ा ना करने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई। जिन दुकानों के बाहर सामान रखा पाया गया उनके विरुद्ध अभियान चलाते हुए सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया ।
यह भी पढ़ें: Tehri DM की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
तथा सड़क किनारे फल सब्जी लगाने वाले व अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में 8 चालान तथा सड़क किनारे बेतरतीब खड़े 10 वाहनों का चालान व 16 वाहनों का चस्पाँ चालान किया गया जिसमें तहसील प्रशासन,नगर पंचायत व पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने सम्बन्धित अभियान आगे भी जारी रहेगा ।