Uttarakhand Weather: प्रदेश में तेज आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आपके जिलें में कैसा रहेगा मौसम

Spread the love

प्रदेश में मौसम की मार, यहां गांव में मकानों की छतें उड़ी, लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान

खबरनामा ऑनलाइन/देहरादून: उत्तराखंड के मौसम में Uttarakhand Weather पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। जहां एक और पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश का कहर देखने को मिला। यहां तेज अंधड़ की वजह से तीन घरों की छतें उड़ गई. गनीमत रही कि घर पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रदेश के लिए भारी बताते हुए अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत कई जिलों में बारिश तूफान, ओलावृष्टि, हैल लाइटनिंग, की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल की शाम मौसम करवट बदलेगा और 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून के कुछ स्थानों में इंटेंस शावर (तीव्र बौछार) भी देखने को मिल सकती है।

मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर रहेगा. इस दौरान बारिश के साथ ही ओलावृष्टि, हैल लाइटनिंग, आंधी-तूफान का मौसम पीक पर रहे रहेगा। 20 अप्रैल को भी उत्तराखंड के अनेकों स्थानों में बारिश का अनुमान है. गढ़वाल क्षेत्र के अनेकों स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी, लाइटनिंग वेदर होने जा रहा है. जबकि कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भी वर्षा के आसार हैं. हालांकि 21 अप्रैल से प्रदेश का मौसम साफ रहेगा.

वहींं नागिला गांव में तेज अंधड़ और बारिश के कारण चंदन पुत्र धनी राम, धीरज पुत्र धनीराम, नरेंद्र पुत्र धनी राम के मकान की टीन की छत उड़ गई. उस दौरान तीनों परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. अचानक छत उड़ते ही उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *