उत्तराखंड निकाय चुनावः BJP ने हासिल की पहली जीत, निर्विरोध अध्यक्ष बनी मनजीत कौर

Spread the love

देहरादूनः उत्तराखंड में निकाय चुनाव 2025 के लिए प्रक्रिया जारी है. इस बीच उधम सिंह नगर से भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खबर आई है. उधम सिंह नगर जिले के नगर पंचायत दिनेशपुर से भाजपा की प्रत्याशी मनजीत कौर निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं. दरअसल भाजपा प्रत्याशी मनजीत कौर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बबली गोस्वामी के पर्चे पर आपत्ति दर्ज कराई थी. इसके बाद आपत्ति की सुनवाई करते हुए बबली गोस्वामी का पर्चा खारिज हो गया. भाजपा प्रत्याशी मनजीत कौर निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं.

उधर जिले की ही नगर पालिका परिषद नगला से कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरिओम चौहान की उम्र कम होने के कारण उनका पर्चा खारिज हो गया है. कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के बाद कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी राकेश यादव को पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ की मौजूदगी में कांग्रेस ने अपना समर्थन दें दिया।

उत्तराखंड में साल 2025 में निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए प्रशासन की तैयारियां जारी हैं। इस बीच उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर भारतीय जनता पार्टी के लिए भी खास है, क्योंकि यहां की नगर पंचायत दिनेशपुर से पार्टी की प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गई हैं। अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा बाद में की जाएगी।

दिनेशपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मनजीत कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी बबली गोस्वामी के पर्चे पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद उन्होंने उनके पर्चा दाखिल करने की शिकायत दर्ज कराई। बाद में बबली गोस्वामी के पर्चे को खारिज कर दिया गया। इस कारण भाजपा की उम्मीदवार मनजीत सिंह निर्विरोध चुनाव जीत गईं। बताया जा रहा है कि बबली गोस्वामी का पर्चा खारिज होने की वजह उनका ओबीसी प्रमाण पत्र रहा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *