श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा हरिद्वार से पहुंची दून, वीरेंद्र पोखरियाल सहित इन्होंने स्वागत कर लिया आशीर्वाद

Spread the love

देहरादून: श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा के 27 वें साल पर यात्रा एक बार फिर हरिद्वार से देहरादून नगर निगम पहुंची। नगर निगम में श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा का मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व नगर निगम मेयर प्रत्याशी व कार्यक्रम के वशिष्ठ अतिथि विरेंद्र पौखरियाल के अलावा नगर आयुक्त नमामी बंसल ने स्वागत किया और डोली का दर्शन कर माता का आर्शीवाद लिया।


पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की ओर से सालों से श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में इस बार भी श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा का शुभारंभ हुआ है।

श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा हरिद्वार से दोपहर में नगर निगम आयी। यहां पर मुख्य अतिथि ललिता नंद गिरी महारात महामंडलेश्वर भारत माता मंदिर हरिद्वार, मेयर, नगर आयुक्त, पूर्व मेयर प्रत्याशी व कार्यक्रम के वशिष्ठ अतिथि विरेंद्र पोखरियाल मौजूद रहे। सभी ने स्वागत कर माता का आर्शीवाद लिया। इसके अलावा पार्षदों, नगर निगम कर्मचारियों के अलावा जनगणना कर्मियों ने भी माता के दर्शन किए।

पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि इस डोली यात्रा का मकसद है कि विश्व में शांति हो। उत्तराखंखड में चार घाम की जगह कई ऐसे धाम बने, कारण पहाड़ों में और भी ऐसे धाम हैं जो कि बनने चाहिए। कहा कि बंजर भूमि का उपयोग में लाया जाए। पलायन पर रोक लगायी जाए। कहा कि डोली यात्रा का समापन विभिन्न राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए 25 मई को विशान पर्वत घनशाली में होगा।

इस मौके पर मेयर सौरभ थपलियाल के अलावा विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा सालों से चली आ रही है और ये यात्रा विश्व में शांति का संदेश देती है। वहीं इस यात्रा का ये भी मकसद है कि पहाड़ में रिवर्स पलायन तेजी से हो।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *