जफर अंसारी/हल्द्वानी : हल्द्वानी शहर में इन दिनों सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। जगह-जगह पेयजल और सीवरेज लाइन डालने के चलते गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक खोदकर गड्ढे में तब्दील कर दिए गए है। जिसको लेकर आम जनता को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
वही इस मामले में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का कहना है कि उनके द्वारा शहरी क्षेत्र में निकायों के अंदर चल रहे विकास कार्यों में तेजी के साथ बरसात से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई है की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।