जफर अंसारी/ हल्द्वानी :Nainital News हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद द्वारा पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो दिवसीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह का आयोजन किया जा रहा है इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।
दायित्व धारी नवीन वर्मा ने बताया कि 29 और 30 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे और 30 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज सभागार में सम्मान समारोह होगा जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे।