उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 6 लोग थे सवार, दो की मौत

Spread the love

बेटा बेटी संग हंसी खुशी बाजार जा रहे थे पिता, रस्ते में दर्दनाक हादसे में हुई मौत

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. धारी विकासखंड के दुदली गांव में भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि बेकाबू होकर मैक्स वाहन करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गया. हादसे के वक्त वाहन में 6 लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार 27 अप्रैल को सूचना मिली थी कि दुदली गांव के पास कोई वाहन खाई में गिर गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव का कार्य शुरू किया.

पुलिस ने बताया कि खाई में गिरे सभी लोगों को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया. इसके बाद सभी लोगों को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी के डॉक्टर हिमांशु कांडपाल के अनुसार हरीश बेलवाल और लता शर्मा को मृत अवस्था में लाया गया, जिन्हें मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

वहीं नेहा बेलवाल, कमल शर्मा, सुभाष बेलवाल और दिनेश शर्मा को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

सड़क हादसा कितना भयानक था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खाई में गिरने के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे. हादसे में घायल हुए भाई-बहन के पिता भी इस मौत हो गई है. हरीश बेलवाल अपने बेटे सुभाष और बेटी नेहा के साथ बाजार से गांव की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान वाहन बेकाबू होकर खाई में पलट गया, जिसमें नेहा और सुभाष घायल हो गए, जबकि हरीश की मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने बताया गांव कि लंबे समय से सड़क बदहाल स्थिति में है, जगह-जगह सड़कों में गड्ढे पड़े हुए हैं. आज भी हादसा सड़क की बदहाली के चलते हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगो ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

मृतक का विवरण:

1- लता देवी पत्नी दिनेश चन्द्र, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर, उम्र 40 वर्ष

2- हरीश चन्द्र बेलवाल पुत्र भैरव दत्त बेलवाल, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर

घायलों का विवरण:-

1- दिनेश चन्द्र पुत्र त्रिलोक चन्द्र शर्मा, निवासी उपरोक्त, उम्र 48 वर्ष

2- कमल शर्मा (वाहन चालक) पुत्र विपिन चन्द्र शर्मा, निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष

3- नेहा बेलवाल पुत्री हरीश चन्द्र बेलवाल, निवासी उपरोक्त, उम्र 17 वर्ष

4- सुभाष बेलवाल पुत्र हरीश चन्द्र बेलवाल, निवासी उपरोक्त, उम्र 13 वर्ष


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *