कई जिलों में बारिश तो पहाड़ पर बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
Weather Update: उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन का अपडेट जारी कर कई जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो 25 अप्रैल से कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि 27 के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ सी एस तोमर ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. इनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिले शामिल हैं. इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है
इसके अलावा 25, 26 और 27 अप्रैल को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि इस दौरान उधम सिंह नगर और हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों को छोड़कर बाकी इलाकों में ही बारिश होने की संभावना अधिक है.पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम में ठंडक बढ़ेगी
.28 अगस्त से मौसम में और अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दिन से पर्वतीय जनपदों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा. लगभग 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है