Dehradun Accident: हादसों का हॉटस्पॉट बना देहरादून का मोहब्बेवाला, देखें खौफनाक हादसे की लाइव वीडियो
देहरादून: देहरादून में फिर तेज रफ्तार का तांडव देखने को मिला। यहां मोहब्बेवाला वाला हादसों का हॉट स्पॉट बन गया है। मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है यहां कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई । हादसे में ट्रक में एक युवक फंस गया।
SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने अस्पताल भेज दिया था। SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला।