DEHRADUN ACCIDENT: आज फिर बेकाबू ट्रक ने पांच वाहनों को रौंदा , देखें हादसे की खौफनाक वीडियो

Spread the love

MDDA का स्वागत बोर्ड तोड़ पेड़ से टकराया, दो स्कूटी, ऑटो के उड़े परखच्चे

Dehradun accident देहरादून : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला से दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच वाहनों को रौंद दिया। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार यानि आज दिनांक 16.4.2026 को मोहब्बेवाला में ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना थाना पटेल नगर को प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर थाना पटेल नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सांय करीब 7 बजे आशारोड़ी की तरफ से देहरादून आ रहा मालवाहक ट्रक संख्या UP15FT0427 मोहब्बेवाला में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेंट से भरे ट्रक संख्या PB09W6364 तथा एक ऑटो संख्या UK07TE5129 पर टक्कर मारते हुए MDDA के स्वागत बोर्ड को तोड़ते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया तथा उक्त वाहन की चपेट में एक अन्य ऑटो UK07TB412, स्कूटी UK07FV6317 तथा स्कूटी UK07AH1428 भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

मालवाहक ट्रक के वाहन चालक नसीम तथा हेल्पर शाकिब, जो कि चोटिल हो गए थे को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

उक्त दुर्घटना में अन्य कोई गंभीर मानवीय क्षति नहीं हुई है। दुर्घटना के कारण यातायात बाधित हुआ था, जिसको अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर सामान्य कर दिया गया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *