SSC GD EXAM SCHEDULE: SSC ने GD कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है. लाखों उम्मीदवारों के लिए एक राहत की खबर है. इस परीक्षा से BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF और Assam Rifles में कांस्टेबल जैसी पदों के लिए चयन होगा.
चार मुख्य चरणों/सप्ताहों में होगा SSC GD Exam
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, SSC GD की परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से मई 2026 के अंत तक चलेगी. परीक्षा चार मुख्य चरणों/सप्ताहों में आयोजित होगी जैसे 27 अप्रैल-2 मई, 4-9 मई, 18-23 मई, और 25-30 मई 2026. साथ ही उम्मीदवार 11 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने पसंद के परीक्षा Slot को चुन सकते हैं.
SSC GD Exam पैटर्न और चयन प्रक्रिया
परीक्षा कई चरणों में कंप्यूटर आधारित (CBE) होगी. जिसमें 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते है, जिसमें कुल 160 अंकों का पेपर होता है और समय 60 मिनट मिलता है. इसके बाद दूसरे चरण में सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.
SSC GD Exam पैटर्न (Exam Pattern) का विवरण
सामान्य बुद्धि और तर्क (General Intelligence & Reasoning): 20 प्रश्न (40 अंक)सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता (General Knowledge & Awareness): 20 प्रश्न (40 अंक)प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics): 20 प्रश्न (40 अंक)अंग्रेजी/हिंदी (English/Hindi): 20 प्रश्न (40 अंक)साथ ही इसमें नेगेटिव मार्किंग भी है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
SSC GD Exam के लिए शैक्षणिक योग्यता
SSC GD परीक्षा भारत का हर नागरिक दे सकता है, इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. वहीं आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 23 वर्ष, जिसमें OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलती है, जिसके तहत OBC के लिए 18 से 26 वर्ष और SC/ST के लिए 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है.
इसके अलावा फिजिकल स्टैंडर्ड में पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी, महिलाओं के लिए 157 सेमी और पुरुषों के लिए सीना 80 सेमी होना आवश्यक है.
SSC GD Exam के लिए आधिकारिक वेबसाइट और जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट या एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी समय पर मिल सके.