देहरादून: अगर आप देहरादून से दिल्ली का सफर कर रहे हैं या देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे से सफर करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है । पीएम मोदी के दौरे के चलते देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दिनॉक 14/04/2026 को वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत गणेशपुर में सडक मार्ग की मरम्मत के कारण आज दिनांक 12/04/2026 को अभी से देहरादून – दिल्ली एक्सप्रेस – वे को यातायात हेतु पूर्णतः बन्द कर दिया गया है। पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि उनके द्वारा दिये गये डाइवर्ट रुटो का प्रयोग कर असुविधा से बचें।
डाइवर्ट रुट
सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों हेतु प्लान-
1- देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन हेतु रूट-
A. शिमलाबाईपास तिराहा- नयागॉव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुये अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
B. रिस्पना पुल- जोगीवाला – लालतपड- रायवाला – हरिद्वार होते हुए जा सकते हैं।
2.- देहरादून शहर से छुटमलपुर/बिहारीगढ जाने वाले वाहनों हेतु रूट-
शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक- शाकुम्बरी देवी – छुटमलपुर से अपनें गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।
3- दिल्ली/सहारनपुर/रूड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहनों हेतु रूट- छुटमलपुर – बेहट -धर्मावाला चौक- प्रेमगनर- ठाकुरपुर हाईवे -प्रेमनगर चौक -बल्लुपूर चौक – से अपने गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।
4- समस्त भारी वाहन भी उक्त डायवर्ट रूटों का प्रयोग करें।