उत्तराखंड में सीएम धामी ने किया दायित्वों का बंटवारा, देखें किसे मिला कौन सा विभाग

Spread the love

14 दायित्वधारियों की लिस्ट जारी, कोई बना अध्यक्ष तो कोई उपाध्यक्ष

देहरादून : उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद धामी सरकार ने दायित्वों का बंटवारा कर दिया है।मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक बाद एक कई दायित्वधारियों की लिस्ट जारी की गई है। शुक्रवार को कुल 14 दायित्व बांटे गए हैं।

  1. कुलदीप सिंह बुटोला बने उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष
  2. पूर्व प्रमुख और भाजपा के वरिष्ठ नेता खेम सिंह चौहान उत्तराखंड ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त
  3. टिहरी गढ़वाल से सोना सजवाण जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में बनी उपाध्यक्ष
  4. चारु कोठारी को बनाया गया राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष
  5. महिला सशक्तिकरण के तहत चंपावत निवासी हरिप्रिया जोशी उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष नियुक्त
  6. नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति में मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
  7. टिहरी के विनोद सुप्याल को मिली युवा कल्याण सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
  8. चंपावत के मुकेश महराना चाय विकास सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त
  9. चमोली निवासी भाजपा नेता प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग में मिला उपाध्यक्ष का दायित्व
  10. अल्मोड़ा से गोविंद सिंह पिलखुवा को मिला हथकरघा हस्तशिल्प विभाग में उपाध्यक्ष पद का दायित्व
  11. भाजपा उत्तराखंड की पूर्व प्रदेश मंत्री, काशीपुर की सीमा चौहान को मिली (उपाध्यक्ष मत्स्य विकास अभिकरण) की जिम्मेदारी
  12. बीजेपी वरिष्ठ नेता बलजीत सोनी क़ो बनाया गया अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष
  13. अशोक वर्मा को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का बनाया गया उपाध्यक्ष
  14. प्रेम सिंह राणा कों जनजाति आयोग में मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *