उत्तराखंड में धामी सरकार ने एक बार फिर दायित्वों का बंटवारा कर दिया है। सरकार ने नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतैला को मीडिया सलाहकार समिति ,टिहरी के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहार समिति , चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।जिसके आदेश जारी किए गए हैं।
साथ ही मुकेश महराना, जनपद-चम्पावत को “चाय विकास सलाहकार परिषद” में “उपाध्यक्ष” के पद पर कार्यभार सौंपा गया है। जारी आदेश में लिखा है कि मकराना को मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय ज्ञाप संख्या-205/14/1/1/XXI/2022 टी०सी० दिनांक 25 अप्रैल, 2025 में उल्लिखित सुविधायें प्रदान की जायेगी जिसका व्यय भार संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों एवं सेवा अवधि के सम्बन्ध में सम्बन्धित प्रशासकीय विभाग के द्वारा पृथक से आदेश निर्गत किये जायेंगे।