UKSSSC ने सख्त किए नियम,अभ्यार्थियों को इन नए नियमों का करना होगा पालन

Spread the love

देहरादून: पेपर लीक प्रकरण के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सख्त कदम उठाए हैं। आयोग ने नए नियम लागू किए हैं जिनमें शामिल हैं:

  • बायोमेट्रिक और फिजिकल चेकिंग: हर कैंडिडेट का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा केंद्र की सैनिटाइजेशन और सुरक्षा: परीक्षा से एक दिन पहले प्रत्येक परीक्षा केंद्र को पूरी तरह से सैनिटाइज और जांचा जाएगा।
  • मोबाइल जैमर का इस्तेमाल: प्रश्नपत्र की नकल या लीक को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क ब्लॉक करने वाले जैमर लगाए जाएंगे।

कड़ी निगरानी: परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे और किसी भी बाहरी व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

पहले पहुंचना जरूरी: कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी भर्ती परीक्षाएं तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *