अंतिम चरण में पहुंची चारधाम यात्रा, जानें कब बंद होंगे किस धाम के कपाट

Spread the love

देहरादूनः उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। इस वर्ष की यात्रा के लिए कपाट बंद होने की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। आइए जानते हैं कब बंद होंगे चारों धामों के कपाट

  • बदरीनाथ धाम: 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बंद होंगे कपाट। शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद चमोली के पांडुकेश्वर और जोशीमठ में बदरीविशाल के दर्शन किए जाएंगे।
  • केदारनाथ धाम: 23 अक्टूबर को भैया दूज के पर्व पर शुभ लगनानुसार बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। शीतकाल में बाबा केदार रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में विराजमान होंगे।
  • गंगोत्री धाम: 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान से बंद होंगे कपाट। शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में मां गंगा के दर्शन होंगे।
  • यमुनोत्री धाम: 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे कपाट। शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में मां यमुना के दर्शन होंगे।
  • द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम: 18 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त में बंद होंगे कपाट।
  • तृतीय केदार तुंगनाथ धाम: 6 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे कपाट।

चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 46 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं:

  • गंगोत्री धाम: 7 लाख 5 हजार 492 श्रद्धालु
  • यमुनोत्री धाम: 6 लाख 4 हजार 434 श्रद्धालु
  • केदारनाथ धाम: 16 लाख 2 हजार 420 श्रद्धालु
  • बदरीनाथ धाम: 14 लाख 15 हजार 864 श्रद्धालु
  • हेमकुंड साहिब: 2 लाख 67 हजार 664 श्रद्धालु

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *