टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट, सभी स्कूल में अवकाश घोषित, देखें DM आदेश

Spread the love

टिहरी के समस्त विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 13 सितंबर 2025 को बन्द

मन मोहन सिंह /टिहरी: उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। टिहरी सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए टिहरी डीएम ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और 12वीं तक स्कूलो का अवकाश घोषित किया है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश में लिखा है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं वर्तमान में जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कतिपय क्षेत्रों में हो रही निरन्तर वर्षा के दृष्टिगत् जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से 13 सितम्बर, 2025 को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश के आदेश पारित किए गए हैं।

साथ ही आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रधानाचार्य/प्रबन्धक की लापरवाही से यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए जाने के आदेश दिए गए हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *