अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़ गए, इसलिए हाथ ठेले से ले जाए गए कुछ शव, हर तरफ मच गया कोहराम
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी।विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।
एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।
Air India ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर पुष्टि की — फ्लाइट AI171 टेकऑफ के बाद हादसे का शिकार हुई विमान Boeing 787-8 Dreamliner, अहमदाबाद से 13:38 बजे रवाना हुआ था।
विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवारयात्रियों में: 169 भारतीय नागरिक 53 ब्रिटिश नागरिक 1 कनाडाई नागरिक 7 पुर्तगाली नागरिक घायल यात्रियों को निकटतम अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
Air India ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया ।
विमान जिस बिल्डिंग से टकराया उसमें डॉक्टर्स रहते हैं। हादसे में 15 डॉक्टर्स के घायल होने की भी खबर है।अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद रक्तदान की तत्काल अपीलरक्तदान केंद्र: 1. यू. एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर कमरा नं. 110, प्रथम तल, ए ब्लॉक सम्पर्क नम्बर -93167325242. आईएचबीटी विभाग, सिविल अस्पताल दूसरी मंजिल, 1200 बिस्तरों वाला सिविल अस्पताल, सम्पर्क नम्बर- 94282654093. आईकेडीआरसी रक्त केंद्र प्रथम तल, आईकेडीआरसी अस्पताल, मंजुश्री मिल रोड, बलिया लिमडी संपर्क नंबर- 07922687500 एक्सट्रैमेंट नंबर- 42264. जीसीआरआई ब्लड सेंटर प्रथम तल, गुजरात कैंसर एवं अनुसंधान संस्थान संपर्क नंबर- 07922688026
1800 5691 444 एयर इंडिया ने कहा “हम हादसे की जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं” अगली जानकारी X और airindia.com पर जारी की जाएगी पूरे देश की नजर इस बड़े हादसे पर सभी 242 यात्रियों के परिवारों में भारी बेचैनी एयर इंडिया ने मीडिया से अनुरोध किया कि हेल्पलाइन नंबर पर कॉल न करें, मीडिया संपर्क नंबर अलग जारी किया गया है।