Mansoon Update: उत्तराखंड में इस दिन होगी मानसून की दस्तक, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम Mansoon Update में बदलाव जारी है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र और हरिद्वार में आज दोपहर बाद मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी बारिश हुई।  वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले दो हफ्तों के भीतर मानसून दस्तक दे देगा. हालांकि, सामान्य तौर पर करीब 20 जून तक मानसून उत्तराखंड पहुंचता है, लेकिन इस बार देश में 8 दिन पहले दाखिल होने वाले मानसून का उत्तराखंड में भी पहले ही स्वागत किया जा सकेगा.

खास बात यह है कि इस बार मानसून के ज्यादा समय तक रहने की संभावनाओं के बीच पिछले सालों के मुकाबले अधिक बारिश होने की उम्मीद लगाई गई है. ऐसे में खासतौर पर पर्वतीय जिलों के लिए मौसम विभाग कुछ सुझाव भी दे रहा है. उत्तराखंड के लिए मानसून सीजन बेहद चुनौती पूर्ण रहता है. इस दौरान न केवल पर्वतीय क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की घटनाएं कई दुखदाई सूचनाएं लाती हैं बल्कि चारधाम यात्रा और पर्यटकों के लिहाज से भी यह समय काफी सचेत रहने वाला होता है. इस बार मानसून तय समय से पहले आ रहा है इसलिए जिला प्रशासन से लेकर सरकार के स्तर पर तैयारी को पहले ही पूरा करने की चुनौती है. खासतौर पर इसलिए भी क्योंकि इस बार ज्यादा बारिश होने की उम्मीद लगाई गई है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। तापमान सामान्य के आसपास बना रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में 10 से 15 दिनों में दाखिल होगा मानसून: मानसून ने केरल में 24 मई को दस्तक दी थी. सामान्य तौर पर देखें तो करीब 8 दिन पहले ही मानसून केरल पहुंच गया. उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अब मानसून दक्षिण भारत के अलावा मध्य भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों तक भी पहुंच चुका है. उनका कहना है कि यदि इसी रफ्तार से मानसून आगे बढ़ा तो करीब 10 दिन में उत्तराखंड तक भी मानसून पहुंच जाएगा, जबकि इसमें कुछ धीमापन आया तो भी 15 दिनों के भीतर मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे देगा


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *