Rispana-Bindal Elevated: दून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को लेकर DM ने की बड़ी बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Spread the love

Rispana-Bindal Elevated से जुड़े लैण्ड बैंक का नगर निगम, एमडीडीए को 3 दिन के भीतर देना होगा विवरण

खबरनामा ऑनलाइन/ देहरादूनः देहरादून शहर की प्रस्तावित रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड Rispana-Bindal Elevated कॉरिडोर परियोजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कार्यदायी संस्था निर्माण निगम लोनिवि द्वारा परियोजना की प्रजेंन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबर: देहरादून में बिंदाल नदी पर चलेगा बुल्डोजर, इस दिन तक हटाया जाएगा अतिक्रमण, पढें डिटेल्स

तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने एसएलओ भूमि अधिग्रण सम्बन्धी कार्यवाही तेजी लाने तथा नगर निगम एवं एमडीडीए को भूमि के लैण्ड बैंक सम्बन्धी रिपोर्ट 03 दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ज्ञातब्य है कि एलिवेटेड कॉरिडोर रिस्पना नदी पर 2500 करोड़ की लागत से 11 किमी, एवं बिंदाल नदी पर 3750 करोड़ की लागत से 15 किमी लम्बे चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य प्रस्तावित है। जिसके लिए इन नदियों के भीतर विद्युत लाईन, हाईटेंशन लाईन, सीवर लाईन इत्यादि का नदी से बाहर विस्थापन किया जाना है।

यह भी पढ़ेंः Dehradun: रिस्पना और बिंदाल नदी की क्या बदल जाएगी सूरत, NGT के निर्देश पर तैयार हो रहा ये नक्शा

एलिवेटेड रोड के साथ नदी के दोनों और होंगे ये काम

Rispana-Bindal Elevated एलिवेटेड रोड के साथ नदी के दोनो किनारों पर रिटेनिंग वॉल निर्माण, एवं बाढ सुरक्षा कार्य के साथ ही नदी के पर्यावरणीय स्वास्थ्य सुधार एवं सौन्दर्यीकरण आदि कार्य किये जाने है। रिस्पना एलिवेटेड कोरिडोर में प्रभावित कुल भूमि क्षेत्रफल 44.6421 हेक्टेयर है सरकारी भूमि 43.5427 हे0 निजी भूमि 1.099 हे0, जिसमें 1120 संरचनाएं प्रभावित हो रही हैं जिनमें स्थायी 771, अस्थायी 349 हैं। बिन्दाल ऐलिवेटेड कोरिडोर कुल 43.9151 हेक्टयर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है, जिनमें सरकारी भूमि 26.1926, निजी भूमि 17.7225 हेक्टेयर, प्रभावित वन भूमि 2.25 हेक्टेयर हैं तथा कुल 1494 संरचनाएं प्रभावित हो रही हैं जिनमें स्थायी संरचनाएं 934, प्रभावित अस्थायी 560 है।

यह भी पढ़ेंः DEHRADUN NEWS: रिस्पना नदी को लेकर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, किया जाएगा चिन्हित,पढ़ें

एक ही छत के नीचे बैठकर काम करेंगे प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड Rispana-Bindal Elevated कारिडोर परियोजना व्यापक जनहित तथा मुख्यमंत्री प्राथमिकता का प्राजेक्ट है तथा इसकी मॉनिटिरिंग की जा रही है। डीएम का इस प्राजेक्ट पर विशेष फोकस है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसडीएम एवं परियोजना से जुड़े नोडल अधिकारी उनके सामने एक ही छत के नीचे बैठकर कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से इस प्राजेक्ट को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

संयुक्त फील्ड विजिट कर कार्यवाही के निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राजस्व, एमडीडीए, नगर निगम, यूपीसीएल आदि सम्बन्धित विभागों के नामित अधिकारी एवं कार्मिक जो एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत कार्य कर रहे हैं वे सभी एक अलग स्थान चयन करते हुए एक ही जगह निर्धारित स्थान पर परियोजना से सम्बन्धित बैठक एवं अन्य अभिलेखीय कार्यवाही, निर्धारित समयनुसार संयुक्त फील्ड विजिट कर कार्यवाही के निर्देश दिए। फील्ड में अधिकारियों को सैक्टर, जोनवार आंविटत करतेे हुए फील्ड सम्बन्धी कार्यों मौका मुआवना अन्य फील्ड सम्बन्धी कार्यवाही संम्पादित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, एसएलओ स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार , अधि.अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, यूपीसीएल आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *