पहलगाम आतंकी हमला अपडेट: 16 मृतकों की लिस्‍ट जारी, मृतकों में दो अधिकारियों और एक मुसलमान भी शामिल

Spread the love

सैयद हुसैन शाह की भी आतंकी हमले में मौत, देखें घायलों और मृतकों की पूरी लिस्ट

दिल्लीः जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा अपडेट आया है। पहलगाम में टूरिस्‍ट पर हुए हमले में मारे गए लोगों और घायलों की लिस्‍ट प्रशासन की तरफ से जारी की गई है. अबतक औपचारिक तौर पर जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन की तरफ से केवल 16 टूरिस्‍ट के मारे जाने की जानकारी दी गई है. मरने वालों में एक आईबी ऑफिसर और एक नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और एक मुसलमान भी शामिल है. मृतक सैयद हुसैन शाह अनंतनाग के रहने वाले हैं. दहशतगर्दों की गोली से वह भी मारे गए।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह इस वक्‍त श्रीनगर पहुंच चुके हैं। 10 घायलों की जानकारी भी जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन की तरफ से दी गई है. मरने वालों में नेपाल और यूएई के नागरिक भी शामिल हैं।

वहीं पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आज सुबह घाटी में बंद का आह्वान किया गया है. लगभग सभी राजनीतिक दलों, ट्रेड यूनियनों, स्कूल एसोसिएशनों ने आज बंद की घोषणा की है इससे पहले पहलगाम में कैंडल मार्च निकाला गया. मजिस्‍दों से हमले के विरोध में लाउडस्‍पीकर पर बयान दिए गए।

यह भी पढ़ें- http://Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने कहा कि मैं मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूँ. विदेशी पर्यटकों सहित निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ पीड़ितों और उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. इस तरह के बर्बर कृत्य को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता. यह पूरी तरह से अमानवीय है और इसकी पूरी तरह से निंदा की जानी चाहिए. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- http://मोदी सरकार ने ED को बनाया अपना Election Department , कर रही षड्यंत्रकारी राजनीतिक ठगीः उदित राज

वहीं श्रीलंका आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है. हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. श्रीलंका आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार और लोगों के साथ दृढ़ एकजुटता में खड़ा है. हम क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हैं.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *