BREAKING: देहरादून में भीषण अग्निकांड, यहां होटल और NEXA शोरूम में लगी आग

Spread the love

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप , मचा हड़कंप, दमकल की 5 गाडियां मौके पर

खबरनामा ऑनलाइन/देहरादून: राजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड सामने आया है। यहां बल्लूपुर चौक स्थित आशीर्वाद टावर पर सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। जिस समय यह आग लगी, उस समय कॉम्प्लेक्स से अधिकतर प्रतिष्ठान बंद हो गए थे, लेकिन टॉप फ्लोर पर स्थित ब्लेसिंग बेल होटल और रेस्तरां में गतिविधि तेज थी। रेस्तरां में एक बर्थड डे पार्टी भी चल रही थी। अचानक भड़की आग से वहां पर अफरातफरी मच गई। आग ने कुछ ही मिनट में कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से को पूरी तरह चपेट में ले लिया।

सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के दस्ते ने 05 दमकल वाहनों से आग बुझाने का काम शुरू किया। डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद भी आग पर काबू पाने का क्रम जारी था।

वीडियो देखने के लिए नीली लाइन क्लिक करें _____

घटना के समय रेस्तरां में मौजूद हेमंत कापड़ी ने बताया कि वह परिवार और मित्रों के साथ अपने बच्चे का जन्मदिन मना रहे थे। उस समय कॉम्प्लेक्स के सामने विवाह समारोह की आतिशबाजी हो रही थी। संभवतः पटाखे से यह आग लगी है। गनीमत रही कि वह समय पर बाहर निकल आए। हालांकि, अग्निकांड के समय तमाम लोग होटल ब्लेसिंग बेल में ही थे।

इस कॉम्प्लेक्स में इंदिरा आईवीएफ सेंटर के साथ ही मारुती का नेक्सा शोरूम है और टाटा वन एमजी पैथोलॉजी लैब भी है। इस घटना में किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *