खबरनामा ऑनलाइन/देहरादूनः पहाड़ों की रानी मसूरी के कैंपटी रोड पर रविवार को अचानक पर्यटकों से भरी एक कार में आग लग गई। हादसे के समय वाहन में छह लोग सवार थे। सभी कार सवार बाल-बाल बचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर घटना स्थल पर पहुंचे और बामुश्किल आग बुझाई।
यह भी पढ़ेंः UTTARAKHAND ACCIDENT: घनसाली से देहरादून आ रही स्कूटी खाई में गिरी, एक महिला की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद कार सवार कैंपटी फॉल घूमने के बाद वापस देहरादून लौट रहे थे। जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही वाहन से पहले हल्का धुंआ निकलने लगा, इसी दौरान वाहन चालक ने सवारी को उतार कर वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच कार में आग की लपटें तेज हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। वाहन में चालक सहित छह लोग सवार थे।इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू किया।
यह भी पढ़ेंः Dehradun News: देहरादून के दिल की धड़कन ‘घंटाघर’ अब दिखेगा और भी भव्य, इस प्रोजेक्ट पर चल रहा काम
सब इंस्पेक्टर जैनेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि वाहन करीब 80 प्रतिशत जल चुका है। वाहन चालक शोएब पुत्र अब्दुल करीम निवासी ब्राह्मण वाला देहरादून का रहने वाला है। वाहन में सवार चार लोगों के साथ एक बच्चा भी था। ये लोग देहरादून के माजरा के रहने वाले हैं। वाहन की सभी सवारी व चालाक सुरक्षित है।