दर्दनाक हादसे में दो मासूम सहित तीन गंभीर घायल, जानें घायलों और मृतक का नाम
Uttarakhand accident/खबरनामा ऑनलाइन/टिहरी/में मनमोहन सिंह: टिहरी में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नरेंद्रनगर सेआ रही है। यहां नरेंद्रनगर-रानी पोखरी मोटर मार्ग पर एक स्कूटी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत, 3 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जिन्हे जॉली ग्रांट रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा नरेंद्रनगर रानीपोखरी बायपास गुजरियाडा के पास हुआ है। यहां घनसाली से देहरादून की ओर जा रही एक स्कूटी लगभग 150 मी गहरी खाई में जा गिरी, बताया जा रहा है कि स्कूटी में दो महिला दो बच्चों के साथ सवार थी। हादसे में स्कूटी चालक महिला की मौत एक अन्य महिला सहित दो बच्चे घायल हो गए हैं।

घायलों को sdrf ओर पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर पहाड़ी से बाहर निकाल पर अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों का नाम:- 1. पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय भरत सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी, पावली पोस्ट घनसाली तहसील भिलंगना।
2. 6 वर्ष की लड़की
3. 4 वर्ष के लड़का
मृतक महिला का नाम :- 1 अंजू पत्नी सलवीर उम्र 28 वर्ष निवासी, पावली पोस्ट घनसाली तहसील भिलंगना।