शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे गांव, खराब मौसम से रेस्क्यू में आ रही दिक्कत,
खबरनामा ऑनलाइन/ चमोलीः उत्तराखंड में हादसो का सिलसिला जारी है। CHAMOLI ACCIDENT चमोली से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां गोपेश्वर स्थित बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहां गांव के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार सभी पांच सवारियों के दम तोड़ने की सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार, CHAMOLI ACCIDENT कार में सवार सभी पाँच लोग निजमुला क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गाँव हरमनी (विकासखंड दशोली) लौट रहे थे। शाम लगभग 6:30 बजे यह हादसा हुआ, लेकिन तेज आंधी, तूफ़ान और मूसलधार बारिश के कारण देर रात तक किसी को भी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल सकी।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर चमोली थाना पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और दुर्गम भौगोलिक स्थिति के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं। प्रशासन और राहत दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
चमोली थाने से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से राहत, बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। घटना शाम सात बजे की है। बताया जा रहा है कि कार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहकर दशोली ब्लॉक के हरमनी गांव जा रही थी। आंधी-तूफान और बारिश के चलते पुलिस को भी एक घंटे देरी से घटना की सूचना मिली।