खबरनामा ऑनलाइन/ देहरादून: उत्तराखंड Uttarakhand News के कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अच्छी ख़बर है। धामी सरकार ने शिक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब स्कूल में बच्चों को किताब के साथ कॉपियां भी फ्री दी जाएगी। कैबिनेट में इस फैसले पर मुहर लग गई है।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए ।मंत्रिमण्डल की बैठक में अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है । जिसमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों को नोटबुक देने का फैसला भी लिया गया है।