Tehri News: राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार का बदला नाम, अब इस शहीद के नाम से मिलेगी पहचान

Spread the love

खबरनामा ऑनलाइन/मनमोहन सिंह/टिहरी: उतराखंड में धामी सरकार ने स्कूलों के नाम बदल दिए है। जिसके तहत राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार टिहरी गढ़वाल का नाम रखा गया है। सरकार ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि यह निर्णय शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने उद्देश्य से लिया गया है।

इन स्कूलों के बदले गए नाम

राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार, टिहरी गढ़वाल का नाम बदलकर शहीद हवलदार बचन संह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार, टिहरी गढ़वाल किया गया है।

राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौडा चम्पावत का नाम बदलकर शहीद लांस नायक विक्रम सिंह सकीय इंटर कॉलेज दुबचौड़ा, चम्पावत, कर दिया गया है।

राजकीय इंटर कॉलेज हटाल (चकराता), देहरादून का नाम बदलकर स्व० पंडित झांऊराम शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज हटाल, (चकराता) देहरादून कर दिया गया है।

राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोंखाल) पौडी गढ़वाल का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानीशम्भू प्रसाद जोशी राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर, (बीरोखाल) पौडी गढवाल कर दिया गया है।

बताई जा रही ये वजह

आपको बता दें कि राज्य में स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखने का प्रावधान है। इसलिए धामी सरकार ने इसे ध्यान रखते हुए ये बदलाव किए हैं। हालांकि इसे अलग एंगल दिया जा रहा है। इन स्कूलों के नाम में केवल राजकीय इंटर कॉलेज और जगह का नाम शामिल था। अब इसमें किसी शहीद का नाम भी जोड़ दिया गया है। इस तरह कुल 4 राजकीय स्कूलों के नाम में ऐसे बदलाव सामने आए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों राज्य की कई जगहों के नाम बदल दिए गए थे। इस पर विपक्ष काफी हमलावर भी हुआ था। अब


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *