हरिद्वारः उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हरिद्वार में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हलवाहेड़ी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने घरके बाहर खेल रहे बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे बहदराबाद थाना क्षेत्र के हलवाहेड़ी गांव की है। बतताया जा रहा है कि यहां आवान(18 माह ) पुत्र रिजवान घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और बच्चे को कुचलता हुआ आगे निकल गया। बच्चा ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।
घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें साफ दिख रहा है कि डेढ़ साल का मासूम बच्चा घर से बाहर आता है, तभी वहां से गुजर रही खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे कुचल देती है। वहीं हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की ये तीसरी घटना है
. वहीं मौके पर पहुंचे शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई है. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया है. वहीं, बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। इसके साथ ही पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।