खिलाडियों के लिए खुशखबरी, इस योजनाओं के लिए कर सकेंगे आवेदन, मिलेंगे हर माह इतने रुपए, जानें डिटेल्स

Spread the love

मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन प्रकिया फिर होगी शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन एक बार फिर से खोलने जा रहा है। इन दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो गई थी, लेकिन सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने आवेदन कुछ दिन और खोलने के लिए निर्देश जारी किए। आइए जानते है

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में चुने गए खिलाड़ी को प्रति माह 2,000/- रूपये की प्रोत्साहन राशि छात्रवृत्ति स्वरुप प्रदान की जाएगी। प्रति माह की छात्रवृत्ति के अलावा चयनित खिलाड़ियों को खेल किट, ट्रैकसूट या अन्य खेल सम्बन्धी उपकरण खरीदने हेतु 10,000/- रूपये की एकमुश्त धनराशि भी प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ केवल वही खिलाड़ी उठा सकते है जिनकी आयु 14 वर्ष से 23 वर्ष के मध्य होगी।


14 वर्ष से कम आयु की बच्चो के लिए सरकार द्वारा अलग से “मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाडी उन्नयन योजना” संचालित है। प्रत्येक वर्ष योजना के तहत 1300 बालक (प्रत्येक जिले से 100) और 1300 बालिकाओं (प्रत्येक जिले से 100) यानि कुल 2600 खिलाड़ियों का चयन छात्रवृत्ति और एकमुश्त अनुदान हेतु किया जायेगा।

1 मई से भेजी जाएगी डीबीटी से प्रोत्साहन राशि

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कई जनपदों से इस तरह की सूचना आई है कि कुछ खिलाड़ी बच्चे किन्ही वजह से अभी आवेदन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इन योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है, इसलिए ऐसे बच्चों के लिए आवेदन फिर से खोला जाए।मंत्री ने कहा कि इन दोनों योजनाओं में पात्र बच्चों का चयन 30 अप्रैल तक हर हालत में हो जाना चाहिए, जिससे 1 मई से उन्हें प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजना शुरू किया जा सके।

प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ा अपडेट

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लैंड ट्रांसफर आदि मामलों में जो गतिरोध आया था, वह दूर कर लिया गया है और इससे संबंधित संशोधन केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। खेल
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2025 तक सभी तैयारियां पूरी कर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कराने का लक्ष्य दिया है। इसके अलावा बैठक में चंपावत में प्रस्तावित गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रगति व अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे। सभी जनपदों के जिला खेल अधिकारी बैठक में ऑनलाइन जुड़े थे।

नेशनल गेम्स पदक विजेताओं के नगद इनाम के लिए आवेदन

राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने उत्तराखंड को पदक दिलाया है उनकी नगद इनाम राशि देने के लिए मंगलवार को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होने की संभावना है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों से कहा कि इन खिलाड़ियों से जल्द आवेदन मंगवा कर नगद इनाम धनराशि का वितरण किया जाए ।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *