शेयर मार्केट भी हुआ धड़ाम, एक झटके में निवेशकों के उड़े 20 लाख करोड़
देहरादून: देश की आम जनता के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका दिया है.आज सरकार ने एलपीजी LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. उज्ज्वला और जनरल कैटेगरी के ग्राहकों दोनों के लिए गैस की कीमत में बढ़ोतरी की गई है. जबकि पेट्रोल डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। जबकि शेयर मार्केट धड़ाम हो गया। करीब बीस लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। आइए जानते है कि अब कितने रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा.
केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी है, उसी हिसाब से उत्तराखंड में जनरल कैटेगरी में मिलने वाला 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 872 में मिलेगा. फिलहाल 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 822 है. इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 522 की जगह 572 रुपए का मिलेगा.इसके अलावा केंद्र सरकार ने आज डीजल और पेट्रोल पर भी एक्साइज ड्यूटी में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. ये दरे भी मंगलवार से लागू होगी. मंगलवार से पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 प्रति लीटर होगी.
लेकिन राहत की बात ये है कि बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी का आम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. केंद्र सरकार ने साफ किया है कि बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी का बोझ आम उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा.
वहीं आज 7 अप्रैल को शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में लगातार बिकवाली जारी है। जाहिर है कि अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार की आंधी में आज बड़े-बड़े दिग्गज भी धाराशायी हो गए। लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मालामाल करने वाली और देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर भी बाजार का दबाव आज साफ देखने को मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव सोमवार को 7 प्रतिशत से अधिक टूट गया। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 1115.55 रुपये के लेवल पर आ गए।