भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिए कैबिनेट विस्तार के संकेत, दिया ये बयान
देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर जल्द कैबिनेट विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। धामी कैबिनेट में चार कुर्सियां लंबे समय से खाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन्हें भरने के साथ ही कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना है।
हाल ही में हुईं कुछ बयानबाजी को इन अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। क्षेत्रवाद की राजनीति पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भट्ट ने कहां निश्चित तौर पर मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी संभव है किस रखना है और किसे हटाना है या केंद्र का विषय है पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व को मौजूदा हालात की रिपोर्ट भेज दी गई है।
गौरतलब है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद धामी कैबिनेट में खाली कुर्सियों की संख्या चार हो चुकी है। परफॉरमेंस के आधार पर एक कैबिनेट मंत्री को बदले जाने की चर्चाएं सत्ता के गलियारों में लंबे समय से गर्म हैं। मौजूदा परिस्थितियों में अब एक और कैबिनेट मंत्री को बदले जाने की चर्चा शुरू हो गई है।